सोमवार, 29 अक्तूबर 2012

सलमान खुर्शीद है आज के शासकों का असली चेहरा !




सलमान खुर्शीद को "अब खून से भी खेलेंगे" वाली धमकी का पुरूस्कार मिला और उन्हें अब भारत सरकार का विदेश मंत्री बनाया गया है।  ताजा मंत्रिमंडल विस्तार में भारत सरकार के पूर्व भ्रष्ट मत्री माननीय सलमान खुर्शीद की पदोन्नति कर दी गई है। अब वो भारत सरकार की विदेश नीति तय करंगे। जो व्यक्ति विकलांगो का पैसा  खा सकता है, एक समाज सेवी को जान से मारने की धमकी दे सकता है, कलम की जगह खून से खेलने की धमकी दे सकता है, वो अपने स्वार्थ के लिए देश को भी बेच सकता है।  यदि आप लोगों ने सलमान खुर्शीद का अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावित फर्रुखाबाद यात्रा के विरोध के सन्दर्भ में उनके घर में आयोजित मंत्रणा का विडियो देखा होगा तो आप मुझसे सहमत होंगे। खुर्शीद साहब एक कानून मंत्री होते हुए जिस तरह की बात कर रहे हैं उससे एक गंभीर सम्प्रदैकता की बू आती है। जिस व्यक्ति की जगह जेल में होनी चाहिए आज वो भारत का विदेश मंत्री है। हो सकता है विदेश मंत्री के कार्यकाल में वो भारत हो पकिस्तान को समर्पित करने का प्रयास करें। यदि ऐसे लोग भारत की कमान सम्हालते हैं, तो ये कैसा प्रजातंत्र है? ये कैसा महान देश है? इससे बेहतर तो तानाशाही होती है, यहाँ तक की इस स्वतंत्रता से बेहतर तो परतंत्रता होती है! कम से कम क्षद्म तो नहीं होती!!
अब तो मुझे ये कहना ही पड़ेगा:
अधर्म की जय हो ! धर्म का सत्यानाश हो !!!
असत्यमेव जयते !
भेड़ियों की जय हो ! देश का सर्वनाश हो !
वाह रे महान  भारत का "महा क्षद्म प्रजातंत्र" !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें