शनिवार, 28 जून 2014

शर्मशार हूँ मैं !



व्यापम घोटाला आने के बाद मध्यप्रदेश का निवासी होने के नाते मैं बहुत शर्मिंदा हूँ।  पहले जब कभी घोटालो की बात आती थी तो उत्तरप्रदेश, बिहार या अन्य राज्यों का का नाम आता था।  मैं बढे फक्र साथ कहता की मेरे मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं होता।  और आज जब व्यापम घोटाला अपनी व्यापकता के मामले अब तक की सभी सीमाये तोड़ चुका है, वो भी स्वघोषित राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक दाल बीजेपी के लम्बे कार्यकाल में, शर्म और दुःख से मेरा सिर झुक रहा है।  

इतना ही नहीं शासक दल के प्रवक्ताओं का जिसतरह से कोंग्रेसी करण  हुआ है, वो देश के लिए बहुत ही खतरनाक है।  यह घोटाला बीजेपी के लम्बे कार्यकाल में जिसतरह से संवर्धित और फलित हुआ है, मुझे इसबात का भय है की, अगर इसी तरह की शासन व्यवस्था चलती रही तो ५- १० सालों में बीजेपी, कांग्रेस की माँ निकलेगी, और आर. एस. एस. उसका दादा।  

मुझे खुद पर इसबात पर शर्म भी है, और भी गुस्सा आरहा है की मैंने कभी बीजेपी को वोट किया था।  

ये काले अंग्रेज तो गोरों के बाप निकले !

कभी-कभी लगता है हम इसी के लायक है, क्योंकि "बबूल के पेड़ में आम के फल नहीं लगते" 

पता नहीं इस देश का क्या होगा।  

शुक्रवार, 13 जून 2014

घर, घर, बिल्ली !! घट, घट, बिल्ली !!


हज़ार चूहे खाकर बिल्ली हज़ को चली !!........ घर, घर, बिल्ली !! घट, घट , बिल्ली !!

                                                                                   
                         
                                                      
झूठी बिल्ली, खूनी बिल्ली,  
हंसती बिल्ली, रोती  बिल्ली,
बड़ी सायानी, एक्टर बिल्ली, 
सत्ता की है,  भूखी बिल्ली, 

घर, घर, बिल्ली !! घट, घट , बिल्ली !!
बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली ! 

पल, पल, पलटी मारे बिल्ली,
सपने बहुत, दिखती बिल्ली,
सेठ की करे गुलामी बिल्ली,
है ये बहुत गपोड़ी बिल्ली,

घर, घर, बिल्ली !! घट, घट , बिल्ली !!
बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली ! 

अपना ही गुण गाये बिल्ली,
करे न, बात बनाये बिल्ली,
पती की बात, छुपाये बिल्ली,
दिल्ली बहुत लुभाये बिल्ली,

घर, घर, बिल्ली !! घट, घट , बिल्ली !!
बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली ! 

छण, छण बाँह दिखाए बिल्ली,
सीना बहुत फुलाये बिल्ली, 
दुम भी बहुत दबाये बिल्ली,
है ये बहुत निगोड़ी बिल्ली,

घर, घर, बिल्ली !!, चल, हट  बिल्ली !!
बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली !  …बिल्ली !