बुधवार, 24 अक्तूबर 2012

चलो राम बन जाएँ हम सब !


प्रिय मित्रो !!
आओ विजयादशमी के इस पावन पर्व को और पुण्य बनायें। अपने अन्दर और बाहर के रावण को मार कर राम राज्य की स्थापना करें।। जय श्री राम!!

चलो राम बन जाएँ हम सब !
रावण का कर दें संघार !!
जन्म भूमि को पावन करदें !
रहे न दुःख, भय और संताप !!

आज दनुज हैं पनपे फिरसे !
बहुत हो रहा अत्याचार !!
मातृभूमि को निर्मल करदें !
करें प्रतिज्ञा हम सब आज !!

भ्रष्टाचार आज का दानव !
निगल रहा हम सबका भाग !!
शासक लोग बने हैं भक्षक !
प्रजा बनी है उनका ग्रास !!

निज के रावण को सब मारें !
राम बसें जब उर में आय!!
बाहर -भीतर राम राज्य हो !
स्वर्ग बने ये हिन्दुस्तान !!

बने राम अब नर भारत के !
नारी धरें शक्ति अवतार !!
सर्वनाश कर इस रावण का !
राम राज्य का हो विस्तार !!

1 टिप्पणी: