सोमवार, 22 अक्तूबर 2012

क्या केजरीवाल को शहीद कर देंगे अन्ना ?



अरविन्द केजरीवाल देश में राजनीतिक सुधारो की कोशिश कर रहा है, जब से वो टीम अन्ना से अलग हुआ ऐसा लगता है उसने अन्ना का कुछ छीन लिया हो। पिछले कुछ दिनों से एनी कोहली केजरीवाल के सम्मेलनों में आती है और भला -बुरा कह कर चली जाती है, और बड़ी बात ये है की वो खुद को अन्ना टीम की सदस्य बताती है। इन सभी बातों पर अन्ना  चुप है। अन्ना जी को चाहिए की वो स्पष्ट करें की ये सब माजरा क्या है। यदि सही में अरविन्द में खोट है तो ये बात जनता के सामने आनी चाहिए, और अगर अरविन्द के खिलाफ कोई षण्यंत्र हो रहा है तो वो साफ़ होना चाहिए। आज अरविन्द जिस रस्ते पर चल रहा है उससे ये आशंकाएं ज्यादा हैं की विरोधी और ताकतवर राजनीतिक दल उसे ख़त्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ की ऐसी ही कुछ गलती महात्मा गाँधी ने भगत सिंह के मुद्दे पर किया था। जैसे भगत सिंह ने गाँधी से अलग रास्ता अपनाया तो  गाँधी जी को लगा उनका सब लुट गया, हालाँकि दोनों का उद्देश्य एक था "भारत की स्वतंत्रता"। और  उन्होंने ठीक इसी तरह की गतिविधियाँ की थी जो आज अन्ना  कर रहे हैं, और उसका जो परिणाम हुआ वो आप सब को पता है, भगत सिंह को प्राण गवाने पड़े। ठीक वैसे  ही गलती अन्ना कर रहे हैं जिसकी सजा देश को भी भुगतनी पड़ेगी। आज जिस तरह भ्रस्ताचार का युग भारत में चल रहा है, उसमे अगर एक षण्यंत्र के तहत अरविन्द की पहल को नाकाम कर दिया  जाय जिसकी पूरी कोशिश हो रही है, इसकी जबाबदारी अन्ना की भी होगी। और जिस गर्त से निकलने को कोशिश देश कर रहा है, और जनता को कुछ आशाएं बधी हैं वो नाकाम हो जाएँगी। अन्ना को चाहिए की एनी कोहली द्वारा  अन्य लोगों द्वारा केजरीवाल पर लगाये गए आरोपों जो अन्ना टीम से सम्बंधित हैंपर अपना पक्ष रखें, अन्यथा देश अन्ना को कभी माफ़ नहीं करेगा !!

जय हिन्द !! जय भारत जन !!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें